WhatsApp को टक्कर देने के लिए BSNL लाया वॉइस ओवर Wi-Fi सर्विस...जानिए क्या है ,और कैसे सर्विस करेगा

WhatsApp को टक्कर देने के लिए BSNL लाया वॉइस ओवर Wi-Fi सर्विस...जानिए क्या है ,और कैसे सर्विस करेगा




भारतीय टेलिकॉम कंपनियों के लिए whatsapp किसी चुनौती से कम नहीं। फेसबुक के मालिकाना हक वाली कंपनी वॉट्सऐप ने बहुत हद तक SMS और वॉइस कॉल को भी रिप्लेस कर दिया है। काफी कोशिशों के बाद भी कई भारतीय ऐप वॉट्सऐप को टक्कर देने में कुछ खास कामयाब नहीं हो पाए।



इंडिया  में पहले से ही जियोचैट, हाइक, वीचैट और यहां तक की फेसबुक मेसेंजर जैसे प्लैटफॉर्म मौजूद हैं और इसमें अब एक नया नाम जुड़ने वाला है। हम बात कर रहे हैं BSNL की, जिसने भारतीय बाजार के इन खिलाड़ियों को टक्कर देने के लिए नए वॉइस ओवर Wi-Fi (VoWiFi) की टेस्टिंग शुरू कर दी है।



वाईस ओवर Wi-Fi पर यूजर्स खराब सेल्युलर कनेक्टिविटी में भी आउटगोइंग कॉल कर सकेंगे। वॉइस ओवर Wi-Fi फीचर से आप किसी भी पब्लिक हॉटस्पॉट या फिर किसी भी स्टैंडर्ड वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट कर सकेंगे। इसके साथ ही यूजर्स को लैंडलाइन और मोबाइल नंबरों पर आउटगोइंग कॉल की सुविधा मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments