Realme 5i लॉन्च, चार रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी है इसमें

Realme 5i लॉन्च, चार रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी है इसमें

Realme 5i स्मार्टफोन से पर्दा उठ गया है। सोमवार को रियलमी ब्रांड ने अपने इस बजट स्मार्टफोन को वियतनामी मार्केट में पेश किया। यह रियलमी 5 का थोड़ा कमज़ोर वर्ज़न है। 




रियलमी 5आई चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। यहां वाइड-एंगल कैमरा और माइक्रो कैमरा मिलता है। अन्य खासियतों की बात करें तो यह Realme स्मार्टफोन 5,000 एमएएच बैटरी, 6.52 इंच डिस्प्ले और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। इसके अलावा रियलमी 5आई में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम होने की पुष्टि हुई है। बता दें कि वियतनाम में लॉन्च किए जाने के बाद रियलमी 5आई को भारत लाने की तैयारी है।


Realme 5i price

रियलमी 5आई को 3,690,000 वियतनामी डॉलर (करीब 11,500 रुपये) में बेचा जाएगा। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 4,290,000 वियतनामी डॉलर (करीब 13,500 रुपये) में बेचा जाएगा। नए रियलमी फोन के ब्लू और ग्रीन कलर वेरिएंट हैं।




Realme 5i specifications

डुअल-सिम रियलमी 5आई एंड्रॉयड पाई पर आधारित ColorOS 6.0.1 पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720 x 1600 पिक्सल) डिस्प्ले है, वो भी वाटरड्रॉप नॉच के साथ। Realme के नए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम हैं।
Image result for Realme 5i लॉन्च

Realme 5i चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।




Post a Comment

0 Comments