4 दिन में पहली बार सस्ता हुआ सोना, 1 साल में दिया 40 फीसदी रिटर्न

4 दिन में पहली बार सस्ता हुआ सोना, 1 साल में दिया 40 फीसदी रिटर्न

सोमवार को MCX पर June gold futures में 0.22% फीसदी की कमी रही और यह 46,425 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका। पिछले 3 दिनों में सोना 1,300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। बीते करीब एक साल में Gold ने निवेशकों को 40 फीसदी का मुनाफा दिया है।





 वहीं Silver futures में 0.66 फीसदी की तेजी देखी गई और यह 42,330 रुपए प्रति किलो बिकी। महीने के शुरू में Gold 47,327 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। अब जानकार कह रह हैं कि 2021 तक यह 80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।


कोरोना वायरस और लॉकडाउन का अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ा है। भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।


 कच्चे तेल की कीमतें भी रिकॉर्ड नीचे आग गई हैं। ऐसे में निवेशकों का रुख सोने की तरह हुआ है। निवेशकों को आशंका है कि कोरोना वायरस के कारण मंदी का दौर आ गया है, जिसका असर सालों तक दिखाई देगा।

  • Spot gold 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ $1,722.49 प्रति औंस पर रहा।
  • यह 42,330 रुपए प्रति किलो बिकी।
  • पिछले 3 दिनों में सोना 1,300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। 
  •  अब जानकार कह रह हैं कि 2021 तक यह 80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।


बहरहाल, सोमवार को ग्लोबल मार्केट में भी सोना सस्ता हुआ। Spot gold 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ $1,722.49 प्रति औंस पर रहा। अन्य कीमती धातुओं में Platinum 0.8 फीसदी महंगी होकर $766.04 में बिकी। वहीं चांदी $15.24 प्रति किलो रही।


डॉलर की मजबूती भी सोने के दामों पर असर डाल रही है। सोमवार को डॉलर तीन हफ्ते के अपने शीर्ष पर पहुंच गया। इसका असर भी सोने पर देखा गया।

Post a Comment

0 Comments