4 मई से यहां शुरू हो जाएगी Amazon, Flipkart की होम डिलीवरी, जानिए क्या ऑर्डर कर पाएंगे

4 मई से यहां शुरू हो जाएगी Amazon, Flipkart की होम डिलीवरी, जानिए क्या ऑर्डर कर पाएंगे

सरकार ने जारी की है गाइडलाइन
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन दो महीनों के बाद तक बढ़ाते हुए गाइडलाइन जारी की है। Red, Green और Orange जोन में रात 7 बजे से सुबह 7 बजे तक हर तरह की गैर-जरूरी गतिविधि की अनुमति नहीं दी गई है। Amazon, Flipkart जैसी कंपनियों को भी नियमों का पालन करते हुए सर्विस शुरू करने की अनुमति दी गई है।



अब 3 मई के बाद भी लॉकडाउन जारी रहा तो नए दिशा-निर्देश जारी किए गए।
इससे पहले केंद्र सरकार ने इन कंपनियों को 20 अप्रैल से गैर-जरूरी चीजों की डिलीवरी की अनुमति दी थी, लेकिन बाद में आदेश वापस ले लिया था। अब 3 मई के बाद भी लॉकडाउन जारी रहा तो नए दिशा-निर्देश जारी किए गए।


4 मई से Green और Orange zones वाले जिलों में सर्विस शुरू कर देंगी। हालांकि ये कंपनियां Red Zone वाले इलाकों से कोई ऑर्डर नहीं ले पाएंगी। यानी यदि आप Green और Orange zones में हैं तो आप स्मार्टफोन, लैपटॉप, टेबलेट जैसी चीजों के ऑर्डर दे पाएंगे।

ताजा गाइडलाइन में कहा गया है कि रेड जोन में अभी ई-कॉमर्स एक्टिविटीज को अनुमति नहीं दी गई है। हां जरूरत पड़ने पर जरूरी चीजों की डिलीवरी करवाई जा सकती है। 
वहीं Green और Orange zones में सामान्य सर्विस बहाल की जा सकती है, लेकिन मास्क पहनने और शारीरिक दूरी बनाए रखने के नियमों का पालन करना होगा।

Post a Comment

0 Comments